Sports

हॉकी विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

Hindustan2h
THE BRIEF
1

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को ग्रुप डी के अपने आखिरी मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और इंग्लैंड के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई.

2

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चौथे व 21वें मिनट में और अभिषेक ने 11वें व 24वें मिनट में दो-दो गोल दागे, जबकि हार्दिक सिंह ने 35वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर पांचवां गोल किया.

3

पूल डी में भारत 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इंग्लैंड ने वेल्स को 8-2 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया और पाकिस्तान तीन मैचों में केवल 1 अंक के साथ बाहर हो गया.