
घर से काम करने के कारण शारीरिक गतिविधियों में कमी आने से वजन बढ़ने और पेट के आसपास चर्बी जमा होने की समस्या आम हो गई है।
इस समस्या से निपटने के लिए दिनचर्या में प्लैंक, ब्रिस्क वॉकिंग, स्क्वाट्स और बाइसिकल क्रंच जैसी एक्सरसाइज को शामिल किया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार नियमित व्यायाम के साथ-साथ संतुलित खानपान और पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है।