
स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों के कारण बाजार में टैमीफ्लू जैसी एंटी-वायरल दवाओं का स्टॉक खत्म हो गया है।
थोक दवा विक्रेताओं ने फार्मा कंपनियों को नए ऑर्डर भेजे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ मुख्यालय से अतिरिक्त टैबलेट की मांग की है।
संक्रामक बीमारियों के डर से बुखार की दवाओं की बिक्री में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले सिरप की मांग भी तेज हो गई है।