
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अभ्यास सत्र के दौरान मैट हेनरी से टकराने के कारण लगी चोट के चलते भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को न्यूजीलैंड की सीनियर टीम में शामिल किया गया है।
कीवी टीम के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन भी पहले ही चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हैं।