
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित HPCL तेल रिफाइनरी में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
आग की ऊंची लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास के लोग दहशत में हैं.
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है और न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में ट्रायल रन में गड़बड़ी का दावा किया गया है.