
फोन में दिखने वाली सिग्नल बार सिर्फ नजदीकी टावर से कनेक्शन की मजबूती बताती हैं, उनका सीधे तौर पर इंटरनेट स्पीड या नेटवर्क कंजेशन से कोई लेना-देना नहीं होता.
शाम के वक्त या भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक ही टावर पर अत्यधिक लोड होने से बैंडविड्थ कम पड़ जाती है जिससे फुल नेटवर्क के बावजूद बफरिंग होने लगती है.
इस समस्या से निपटने के लिए फोन को 15-20 सेकंड के लिए एयरप्लेन मोड पर डालकर दोबारा ऑन करना सबसे कारगर तरीका माना जाता है।