मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर छीमका गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और डंपर की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हो गई।
मंगलवार रात करीब 1 बजे हुए इस भीषण हादसे में 32 अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, पिकअप चालक सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने की कोशिश कर रहा था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गया।