
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2026 के लिए बची हुई सीटों के वास्ते स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है.
उम्मीदवार रिजल्ट में किसी भी गलती के खिलाफ आज 20 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक एमसीसी के पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी किया जाएगा, जिसके बाद छात्रों को आवंटित कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा.