
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के 3,897 ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, लोन विवरण जैसी निजी जानकारी डार्क वेब पर पाई गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि लीक डेटा का उपयोग करके साइबर ठग बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों को फोन और फ्रॉड का शिकार बना सकते हैं।
साइबर ठगी होने की स्थिति में ग्राहक तुरंत 1930 पर कॉल कर सकते हैं या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।