
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतलज नदी के पानी के बदले राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ रुपये की रॉयल्टी मांगी है, जिसे राजस्थान सरकार ने खारिज कर दिया है.
राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि एक राज्य दूसरे से पानी के बदले पैसे नहीं ले सकता और यह मांग राजनीतिक साजिश है.
राजस्थान सरकार ने 1920 के ब्रिटिश हुकूमत के समझौते का हवाला देते हुए कहा कि पानी देना या रोकना किसी एक राज्य के हाथ में नहीं, बल्कि इसमें केंद्र सरकार की अहम भूमिका है.