
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस फाइल किया है और कंपनी का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा।
कंपनी बाजार से पैसा जुटाने के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 27 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी।
पब्लिक सब्सक्रिप्शन 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों की बिडिंग 19 अक्टूबर को होगी।